Tuesday, 19 November 2019

करनाल हरियाणा के इस चौधरी ने लगातार दो बार अंग्रेजों को धूल चटाई थी

अमर बलिदानी चौधरी राम सिंह मान (1857 करनाल हरियाणा)


Martyr of 1857
चौधरी राम सिंह मान

चौधरी राम सिंह जी मान करनाल के बल्ला गांव के चौधरी थे।वे एक महान देशभक्त और यौद्धा थे। वे घुड़सवारी और तलवार चलाने मे बिल्कुल निपुण थे।

1857 की क्रांति के दौरान अपने गांव व आस पास के क्षेत्र से लगभग 900 जाट वीरों की एक सेना तैयार की। जिनका उद्देश्य गांव की सुरक्षा करना व अंग्रेजो का विनाश करना था। स्वयं एक 50 वीरों घुड़सवार का जत्था बनाकर एक जगह से मोर्चा सम्भाला।

अंग्रेजी मेजर हुंगस के नेतृत्व में 1st पंजाब घुड़सवार फौज गांव की तरफ आगे बढ़ी। इन्होंने क्रांतिकारियों की गतिविधियों से घबराकर गांव पर हमला कर दिया।

इस युद्ध में वीर क्रांतिकारियों ने बन्दूको से गोलियों की बौछार करी ।पास आते ही राम सिंह की घुड़सवार फौज ने अंग्रेज़ी फौज पर हमला किया और काफी सैनिकों को काट डाला। यहा से हारने के बाद अगले दिन अंग्रेजी फौज फिर से और संख्या मे आयी लेकीन भारत माता के इस वीर योद्धा की बहादुरी के कारण अंग्रेजी फौज को फिर भागना पड़ा । निरंतर दो बार हारने के कारण अब अंग्रेजो ने बड़ी तोपे और ज्यादा सैनिक भेजे ।तोपो की मार से कई बन्दूकची शहीद हो गये ।

अब वीर क्रान्तिकारियों ने अपनी आखिरी लडाई लड़ने हेतु पगड़ी बान्धकर ,तलवार लेकर जंग में कूद पड़े । राम सिंह के नेतृत्व में मात्र 50 घुड़सवारों के सामने तोपो के गोले और उनसे बड़ी अंग्रेजी फौज जिनके पास आधुनिक हथियार थे के बीच एक भीषण युध्द हुआ जिसमे राम सिंह और उनके सब के सब साथी शहीद हो गए लेकीन उन्होंने एक कदम भी पीछे नही हटाया।

लेकिन कितने शर्म की बात है कि अब तक इस महान क्रांतिकारी व अन्य शहीदों के लिए कोई मूर्ति या स्मारक नहीं बनवाया गया।

जय हिंद। जय भारत माता।

No comments:

Post a Comment